The best of me :)
The photograph that I rate the best among my own, and no poetry to dilute it today. ![]()
[Taken at Pratapgarh fort, 2005]
The photograph that I rate the best among my own, and no poetry to dilute it today. ![]()
[Taken at Pratapgarh fort, 2005]
नीरव संध्या में प्रशान्त,
ड़ूबा है सारा ग्राम प्रान्त।
पत्रों के आनत अधरों पर,
सो गया निखिल वन का मरमर,
ज्यों वीणा के तारों मे स्वर।
झिंगुर के स्वर का प्रचुर तीर,
केवल प्रशांति को रहा चीर,
इस महाशांति को कर गंभीर।
[Words by Sumitranandan Pant, I dont remember from where, and lines might be slightly wrong, send corrections please]
[Image taken by me from a train somewhere near Mathura, 2003]
Poems are like beds. They come in all forms - from extremely pink, furry, mushy and soft to back-painingly rock hard. You can always add cushions to make them better. They can be used as decorative pieces in drawing rooms, without much utility though. And they seem unnecessarily clumsy when used as decorations. They have their own roles to play in love affairs (okay don’t look at me like that… they have nice and legitimate roles to play… you pervert). They can be hollow when they come, and the ‘user’ can put substance into them by his imagination. If you don’t want others to see a broken piece, you always have sheets to cover them.
And of course, you can sleep over them.
So here’s a poem which I wrote the day before, clad it in a big white sheet yesterday, and I slept over it the yesterday night. Take it:
पथिक! क्यों रणभेरी बजाता है?
बिखरे हुए इस राज्य को,
क्या जीत कर मिलना तुझे।
हारी हुई सेनाओं से,
क्या सोच भिड़ना है तुझे।
हराकर इन मृतों को,
क्या जीत तेरी हो सकेगी?
या तुझे भी जान निर्दय,
वह भी रुख कुछ मोड़ लेगी।
जबकि इन सब बैरियों को,
वह चुका है मार,
औ’ तुझे बतला रहा
बस निमित्त लाचार।
फिर भी पग क्यों लड़खड़ाते,
हाथ से गिरता धनुष क्यों?
ईश्वरेच्छा से बंधा,
हर एक युग मे यह मनुज क्यों?
कर बंधे हैं, चरण हारे,
दोष फिर भी स्वयं मे ही पाता है,
पथिक! क्यों रणभेरी बजाता है?
कर रहे इंकार शर अब,
चाप से ही छुटने को,
जबकी भौंरा भी विकल सब,
सौरभों को लूटने को।
क्या यह पहली बार है,
कि हो रहा है मन विकल?
कर रहा इंकार है अब,
प्रेरणा को भी निगल।
क्या देखा है तुमने पहले,
निमित्त को किसी,
किसी युग मे,
स्वयं को निमित्त मानने से करते इंकार।
या देखा है उसे,
गहरी सोच मे ड़ुबे
पहचानते टटोलते अपने ही ध्येय का आकार।
या फिर उलट कर,
जवाब देते, कर्ता को
अपने ही ।
क्या यह केवल,
इसी युग की सच्चाई है?
या फिर होता रहा है युगों से यही निरंतर।
या शायद,
प्रत्येक युद्ध के पहले,
मिट जाता है कर्ता और निमित्त का अंतर।
सारथी और धनुर्धर मानों,
जान पडते हों,
एक ही।
तीक्ष्ण दृष्टी है, सोच प्रबल,
फिर भी स्वयं मे कर्ता नहीं देख पाता है,
पथिक! क्यों रणभेरी बजाता है?
जब कर्ता की आवाज़,
हो जाती है पुरानी,
तो निमित्त खुद मे ही
खोज लेता है कर्ता की बानी।
गु्नगुनाते हैं सैकडो
अंतर मे छुपे साज़,
जब सुन पाता है वह
अपनी ही नई आवाज़।
पर वही आवाज़ें पुरानी और विकट,
प्रतिध्वनित हो लौट आती है,
और कानों के आकर निकट,
खोए विश्वास को समेट रणभेरी बजातीं हैं।
सच्चा युद्ध नहीं जीता
बाणों की पैनाहट से जाता,
धनुर्धर भी कभी क्या,
जीत का श्रेय ले पाता?
कुरुक्षेत्र तो केवल, गुँजती
टकराती आवाज़ों से बनता है।
और विजय ध्वज उठाने वाला,
निश्चय ही नया कर्ता बनता है।
और फिर,
वही निमित्त,
जिसने कभी स्वयं मे,
नया कर्ता खोज लिया था,
फिर से,
मूक धनुर्धर बन,
नई आवाज़ मे,
पुरानी प्रेरणा पाता है।
पथिक! क्यों रणभेरी बजाता है?
पथिक! क्यों रणभेरी बजाता है?
Once there lived a village of creatures along the bottom of a great crystal river.
The current of the river swept silently over them all — young and old, rich and poor, good and evil, the current going its own way, knowing only its own crystal self.
Each creature in its own manner clung tightly to the twigs and rocks of the river bottom, for clinging was their way of life, and resisting the current what each had learned from birth.
But one creature said at last, ‘I am tired of clinging. Though I cannot see it with my eyes, I trust that the current knows where it is going. I shall let go, and let it take me where it will. Clinging, I shall die of boredom.’
The other creatures laughed and said, ‘Fool! Let go, and that current you worship will throw you tumbled and smashed across the rocks, and you will die quicker than boredom!’
But the one heeded them not, and taking a breath did let go, and at once was tumbled and smashed by the current across the rocks.
Yet in time, as the creature refused to cling again, the current lifted him free from the bottom, and he was bruised and hurt no more.
And the creatures downstream, to whom he was a stranger, cried, ‘See a miracle! A creature like ourselves, yet he flies! See the Messiah, come to save us all!’
[Words: from Richard Bach’s Illusions]
[Image: Taken by me at Rock Graden, Chandigarh, 2006]
आसमान का रंग बदल रहा था।
रात कच्ची पड़ रही थी।
कोई पंच्छी पास के पेड़ से उड़ा,
और सुबह को लाने आसमान की तरफ़ निकल गया।
वह पुल के उस किनारे पर आकर खड़ी हो गयी,
जहाँ से अगला कदम,
ज़िन्दगी का आखरी कदम था।
एक भोले-भाले भेड़ के बच्चे ने उसे रोक लिया।
गड़रिये भटकी हुई भेड़ों को राह दिखाते हैं।
ईसा भी यही करते थे।
उसका हाथ पकड़ कर वह उसे अपने घर ले गया।
अरे! ताल से पानी सुखा है,
आसमान तो नहीं सुख गया?
फिर मेघ आएगा,
फिर जल भरेगा,
चल …
[Words: By Gulzar, from the song “Jal Bhar De”, in the album “Sunset Point”. You can listen to the entire song
here]
[Image: Taken at Khajiyaar, Himachal Pradesh, 2006]
* And obviously the header image of Images and Words is clipped out of this image.
अम्बरचुम्बी हिमशृंगों से कलरव कोलाहल साथ लिए,
विद्युत सी प्राणमयी धारा बहती जिसमे उन्माद लिए,
{Lines from Kamayani by Jaishankar Prasad, self-describing lines uttered by Lajja (shyness/restraint pesonified) while explaining her own nature to Shraddha}
{Image: Ravi river near Chamba, Himachal Pradesh, 2006. It didn’t take more than half a second exposure to get that flow effect}
And I clubbed my another old blog Images and Words, with this blog. And did this to retain the effect.
I posted a piece from this poem earlier. That was all I remembered from the poem then. And I didn’t even know the poet then. I posted it here earlier. Fortunately I found some of the old textbooks at home and found the entire poem in there. It’s written by Balakrishna Rao, and here’s the entire poem:
मनाना चाहता है आज ही?
- तो मान ले
त्योहार का दिन
आज ही होगा!
उमंगे यूँ अकारण ही नही उठती,
न अनदेखे इशारों पर
कभी यूँ नाचता है मन;
खुले-से लग रहे हैं द्वार मन्दिर के?
बढ़ा पग,
मूर्ती के शृंगार का दिन
आज ही होगा!
न जाने आज क्यों जी चाहता है -
स्वर मिलाकर
अनसुने स्वर में किसी के
कर उठे जयकार!
न जाने क्यों
बिना पाए हुए ही दान
याचक मन
विकल है
व्यक्त करने के लिए आभार!
कोई तो, कहीं तो
प्रेरणा का स्रोत होगा ही -
उमंगे यो अकारण ही नहीं उठती,
नदी में बाढ़ आई है,
कहीं पानी गिरा होगा।
अचानक शिथिल-बंधन हो रहा है आज
मोक्षासन्न बंदी मन -
किसी की हो,
कहीं कोई भगीरथ-साधना पुरी हुई होगी,
किसी भागीरथी के भुमि पर अवतार का दिन
आज ही होगा!