Category Archives for Sukhan
Urdu for Expression
Ghalib again
Posting Ghalib after quite sometime today. It is a quite well known ghazal, and represents a state of mind which I relate to quite often. Especially after meeting a few people.
बाज़ीचा-ए-अतफ़ाल है दुनिया मेरे आगे,
होता है शब-ओ-रोज़ तमाशा मेरे आगे।
[बाज़ीचा-ए-अतफ़ाल == child's play] [शब-ओ-रोज़ == day and night]
होता है निहाँ गर्द मे सहरा मेरे होते,
घिसता है ज़बीं ख़ाक पे दरिया मेरे आगे।
[निहाँ == indistinguishable] [गर्द == sand] [सहरा == the desert ] [The line means, that I seem to be living for so long that the sand of the desert is getting created in front of me]
[ज़बीं == forhead] [ख़ाक == soil] [Again, the line signifies that I seem to have been alive to see the river erode the soil in front of me]
मत पूछ कि क्या हाल है मेरा तेरे पीछे,
तू देख कि क्या रंग है तेरा मेरे आगे।
ईमाँ मुझे रोके है, जो खींचे है मुझे कुफ़्र,
क़ाबा मेरे पीछे है, क़लीसा मेरे आगे।
[ईमाँ == integrity, truthfulness, religion] [कुफ़्र == irreligiousness, lure of the material gains] [क़ाबा == kaaba] [क़लीसा == technically is a Church, but used here to signify place where कुफ़्र happens]
गो हाथ को ज़ुंबिश नही, आँखों मे तो दम है,
रहने दो अभी सागर-ओ-मीना मेरे आगे।
[ज़ुंबिश == motion, energy] [सागर-ओ-मीना == the glass of wine]
Many Indian and Pakistani singers have beautiful renditions of the gazal. One of the more famous ones is by Jagjit Singh from the serial Mirza Ghalib. Here’s the clip on youtube:
Aahista aahista
Ameer Minai, like Majaaz, was from Lucknow. There was surely something about the city, that made people romantic.
I got the thought, while listening to one wonderful gazal by Ameer Minai, sung by Jagjit Singh. So here’s the gazal:
सरकती जाए है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता,
निकलता आ रहा है आफ़ताब आहिस्ता आहिस्ता।
[रुख़ == beloved's face] [नक़ाब == veil] [आफ़ताब == sun]
जवाँ होने लगे जब वो तो हम से कर लिया परदा,
हया यक लख़्त आई और शबाब आहिस्ता आहिस्ता।
[हया == लज्जा, blush] [यक लख़्त == at once, suddenly] [शबाब == youth, beauty]
शब-ए-फ़ुरक़त का जागा हूँ, फ़रिश्तों अब तो सोने दो,
कभी फ़ुरसत मे कर लेना हिसाब आहिस्ता आहिस्ता।
[शब-ए-फ़ुरक़त == night of separation (from the beloved)]
सवाल-ए-वस्ल पर उनको उदूँ का ख़ौफ़ है इतना,
दबे होंटो से देते हैं जवाब आहिस्ता आहिस्ता।
[सवाल-ए-वस्ल == request to meet] [उदूँ == villian, competitor in love] [ख़ौफ़ == fear]
वो बेदर्दी से सिर काटे “अमीर” और मैं कहूँ उन से,
हुज़ूर आहिस्ता आहिस्ता, जनाब आहिस्ता आहिस्ता।
[बेदर्दी == ruthlessness]
And, you can listen to the gazal
here.
Also, one of Jagjit Singh’s concert videos for the song can be found here.
Baanwra Man
Have been busy for a while, and will be so for a while. But while work is on, songs still keep haunting me. So here’s another one from an amazing movie called “Hazaaron Khwaishen Aisi”. I’ve talked about the movie earlier on this blog, here. The song is “Baanwra Man” – an amazing composition by Shantanu Moitra. There is a feeling of yearning in the lyrics by Swanand Kirkire. He has himself sung the song as well, and rendition is real soulful. Here are the lyrics:
बाँवरा मन देखने चला एक सपना।
बाँवरा मन देखने चला एक सपना।
बाँवरे से मन की देखो बाँवरी हैं बातें।
बाँवरे से मन की देखो बाँवरी हैं बातें।
बाँवरी सी धड़कने हैं, बाँवरी हैं साँसे।
बाँवरी सी करवटो से, निंदिया तू भागे।
बाँवरे से नयन चाहे,
बाँवरे झरोकों से,
बाँवरे नज़ारों को,
तकना।
बाँवरा मन देखने चला एक सपना।
बाँवरे से इस जहाँ मे, बाँवरा एक साथ हो।
इस सयानी भीड़ मे, बस हाथों मे तेरा हाथ हो।
बाँवरी सी धुन हो कोई, बाँवरा एक राग हो।
बाँवरे से पैर चाहे,
बाँवरे तरानों के,
बाँवरे से बोल पे,
थिरकना।
बाँवरा मन देखने चला एक सपना।
बाँवरा सा हो अंधेरा, बाँवरी खामोशियाँ।
थरथराती लौ हो मद्धम, बाँवरी मदहोशियाँ।
बाँवरा एक घुंगटा चाहे,
हौले-हौले बिन बताए,
बाँवरे से मुखडे से,
सरकना।
बाँवरा मन देखने चला एक सपना।
And, you can listen to the song
here.
Aaj Bazaar Mein
I have posted ‘intesab’ by Faiz Ahmed Faiz earlier. This is another one of his very popular poems. It was written during the rule of General Zia in Pakistan, and has a very distinct revolutionary fervor. It urges everyone who feels dejected of the happenings around him, to come out and get heard, inspite of the odds. And the feel is surprisingly similar to the spirit of Gandhi’s satyagrah, rather than that of call for a violent revolution.
आज बाज़ार में पा-ब-जौंला चलो।
चश्म-ए-नम जान-ए-शोरीदा काफ़ी नहीं,
तोहमत-ए-इश्क़ पोशीदा काफ़ी नहीं,
आज बाज़ार में पा-ब-जौंला चलो।
[जौंला == बेड़ी, shackles; पा-ब-जौंला == shackled feet]
[चश्म-ए-नम == eyes with tears] [जान-ए-शोरीदा == distressed soul]
[तोहमत-ए-इश्क़ == blame of love] [पोशीदा == hidden]
दस्त-ए-अफ़्शाँ चलो मस्त-ओ-रक्साँ चलो
ख़ाक-बर-सर चलो खूँ-ब-दामाँ चलो
राह तकता है शहर-ए-जानाँ चल।
आज बाज़ार में पा-ब-जौंला चलो।
[दस्त-ए-अफ़्शाँ == with swingin arms] [मस्त-ओ-रक्साँ == dancing merrily]
[ख़ाक-बर-सर == head to feet covered in mud] [खूँ-ब-दामाँ == with blood stained sleeves]
[शहर-ए-जानाँ == the beloved city]
हाकिम-ए-शहर भी, मजमा-ऐ-आम भी,
तीर-ए-इल्ज़ाम भी, संग-ए-दुशनाम भी,
सुबह-ए-नाशाद भी, रोज़-ए-नाकाम भी,
पा-ब-जौंला चलो
आज बाज़ार में।
आज बाज़ार में पा-ब-जौंला चलो।
[हाकिम-ए-शहर == rulers of the city (shall watch)]
[मजमा-ऐ-आम == flocks common men (shall watch)]
[तीर-ए-इल्ज़ाम == (so that you get) arrows of accusations]
[संग-ए-दुशनाम == (so that you get) stones of insults]
[सुबह-ए-नाशाद == (do so despite) depressing mornings]
[रोज़-ए-नाकाम == (do so despite) unsuccessful days]
इनका दमसाज़ अपने सिवा कौन है?
शहर-ए-जानाँ में अब बासिफ़ा कौन है?
दस्त-ए-कातिल के शायाँ रहा कौन है?
रक्स-ए-दिल बांध लो दिल फिगारो चल॥
फिर हमीं कत्ल हों आएँ यारा चलो।
आज बाज़ार में पा-ब-जौंला चलो।
[दमसाज़ == friend] [सिफ़ा == good reference, so बासिफ़ा == trustworthy]
[दस्त-ए-कातिल == murderer's hands] [शायाँ == safe]
[रक्स-ए-दिल == heartbeat] [दिल फिगारो == with a broken heart]
For the whole last week, I have been haunted by Nayyara Noor‘s rendition of this song. You can listen to it
here.
Majaaz
Majaaz, the Keats of India, died alone, off heavy drinking, in a tavern in Lucknow. But he is probably one of the very few ‘progressive’ urdu poets, for whatever it means or whatever is left of it to mean. Best of his works are primarily romantic, with heavy-duty mushiness, like this one:
हदें जो ख़ींच रखी हैं हरम के पासबानों ने ,
बिना मुजरिम बने पैगाम मै पहु्चा नही सकता।
But I’m going to post here a very different kind of his poem, its called Awaaraa. If you concentrate a bit, you might find a second, and sometimes a third, level of meaning out of the lines. Here it is:
शहर की रात और मैं नाशाद-ओ-नाकारा फ़िरूँ
जगमगाती जागती सड़कों पे आवारा फ़िरूँ
गैर की बस्ती है कब तक दर बदर मारा फ़िरूँ
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऐ वहशत-ए-दिल क्या करुँ
झिलमिलाते क़ुमक़ुमों की राह में ज़न्जीर सी
रात के हाथों में दिन की मोहनी तस्वीर सी
मेरे सीने पर मगर चलती हुई शमशीर सी
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऐ वहशत-ए-दिल क्या करुँ
ये रुपहली छाओँ, ये आकाश पर तारों का जाल
जैसे सूफ़ी का तसव्वुर जैसे आशिक़ का ख़याल
आह! लेकिन कौन जाने, कौन समझे जी का हाल
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऐ वहशत-ए-दिल क्या करुँ
फिर वो टूटा इक सितारा फिर वो छूटी फुल्झड़ी
जाने किस की गोद में आये ये मोती की लड़ी
हूक सी सीने में उठी चोट सी दिल पर पड़ी
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
रात हँस हँस कर ये कहती है के मैख़ाने में चल
फिर किसी शहनाज़-ए-लालारुख़्ह के काशाने में चल
ये नहीं मुम्किन तो फिर ऐ दोस्त वीराने में चल
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
हर तरफ़ बिखरी हुई रंगीनियाँ रानाईयाँ
हर क़दम पर इशरतें लेती हुई अंगड़ाईयाँ
बढ़ रही है गोद फैलाये हुए रुसवाईयाँ
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
रास्ते में रुक के दम ले लूँ मेरी आदत नहीं
लौट कर वापस चला जाऊँ मेरी फ़ितरत नहीं
और कोई हमनवा मिल जाये ये क़िस्मत नहीं
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
मुन्तज़िर है एक तूफ़ान-ए-बला मेरे लिये
अब भी जाने कितने दरवाज़े हैं वा मेरे लिये
पर मुसीबत है मेरा अहद-ए-वफ़ा मेरे लिये
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
जी में आता है कि अब अहद-ए-वफ़ा भी तोड़ दूँ
उन को पा सकता हूँ मैं ये आसरा भी छोड़ दूँ
हाँ मुनासिब है ये ज़न्जीर-ए-हवा भी तोड़ दूँ
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
इक महल की आड़ से निकला वो पीला माहताब
जैसे मुल्ला का अमामा जैसे बनिये की किताब
जैसे मुफ़्लिस की जवानी जैसे बेवा का शबाब
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
दिल मे एक शोला भड़क उठा है आख़िर क्या करूँ
मेरा पैमाना छलक उठा है आख़िर क्या करूँ
ज़ख़्म सीने का महक उठा है आख़िर क्या करूँ
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
मुफ़्लिसी और ये मज़ाहिर हैं नज़र के सामने
सैकड़ों चन्गेज़-ओ-नादिर हैं नज़र के सामने
सैकड़ों सुल्तान जाबर हैं नज़र के सामने
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
ले के इक चन्गेज़ के हाथों से ख़न्जर तोड़ दूँ
ताज पर उस के दमकता है जो पत्थर तोड़ दूँ
कोई तोड़े या न तोड़े मैं ही बढ़कर तोड़ दूँ
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
बढ़ के इस इन्दर-सभा का साज़-ओ-सामाँ फूँक दूँ
इस का गुल्शन फूँक दूँ उस का शबिस्ताँ फूँक दूँ
तख़्त-ए-सुल्ताँ क्या मैं सारा क़स्र-ए-सुल्ताँ फूँक दूँ
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ
जी में आता है ये मुर्दा चाँद-तारे नोच लूँ
इस किनारे नोच लूँ और उस किनारे नोच लूँ
एक दो का ज़िक्र क्या सारे के सारे नोच लूँ
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ